[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पश्चिम बंगाल-दिनाजपुर  : कालियागंज में भीड़ ने पुलिस को पीटा:थाना जलाया, बचने के लिए पलंग के नीचे छिपे पुलिस कर्मियों को मारा; धारा 144 लागू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पश्चिम बंगालब्रेकिंग न्यूज़राज्य

पश्चिम बंगाल-दिनाजपुर  : कालियागंज में भीड़ ने पुलिस को पीटा:थाना जलाया, बचने के लिए पलंग के नीचे छिपे पुलिस कर्मियों को मारा; धारा 144 लागू

कालियागंज में भीड़ ने पुलिस को पीटा:थाना जलाया, बचने के लिए पलंग के नीचे छिपे पुलिस कर्मियों को मारा; धारा 144 लागू

पश्चिम बंगाल-दिनाजपुर  : पश्चिम बंगाल में उत्तर दिनाजपुर जिले के कालियागंज थाने की पुलिस को बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। हमलावरों में से कुछ लोग वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

दरअसल, 21 अप्रैल को 17 साल की आदिवासी नाबालिग का नहर में शव मिला था। राजबंशी समुदाय का आरोप है रेप के बाद हत्या की गई, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप का जिक्र नहीं है। पुलिस के विरोध में समुदाय के लोग मंगलवार को थाने पर पहुंचे थे। भीड़ हिंसक हो गई। पुलिसवालों को पीटा और थाने में आग लगा दी। मंगलवार को आगजनी का वीडियो भी सामने आया था।

उधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा है कि ये सब बंगाल में अशांति फैलाने के लिए किया गया है। कालियागंज थाने को जलाने के लिए बाहर से लोगों को लाया गया था। थाना जलाने वालों की प्रॉपर्टी जब्त की जाएगी। बंगाल में अराजकता पैदा करने की साजिश को नाकाम कर दिया जाएगा। लड़की की मौत और थाने में आग लगाने की घटनाओं की जांच की जाएगी।

वीडियो में नजर आया टूटा हेलमेट, पुलिसकर्मी के मुंह से बहता खून
जर्नलिस्ट और सोशल एक्टिविस्ट कुणाल घोष ने ये वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। जिसमें पलंग के नीचे छिपे पुलिसकर्मियों को लोग मारते नजर आ रहे हैं। किसी का हेलमेट टूटा है, किसी के मुंह से खून बह रहा है। पुलिसकर्मी मारने वालों से जान की भीख मांग रहे हैं।

आनंद बाजार पत्रिका के मुताबिक थाने में आग लगने के बाद पुलिसकर्मी भीड़ से बचने के लिए एक घर में छिप गए, लेकिन भीड़ वहां भी घुस गई। इस घटना में 16 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। जबकि पुलिस ने 22 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। कालियागंज के 4 वार्डों में 28 अप्रैल तक धारा 144 लगा दी गई है।

थाने में आग लगाने और पुलिस पर पथराव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
थाने में आग लगाने और पुलिस पर पथराव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

एक आरोपी गिरफ्तार, शव घसीटने वाले 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कालियागंज के साहेबघाटा इलाके में नाबालिग लड़की का शव घसीटने के आरोप में ASI रैंक के 4 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। रायगंज की SP सना अख्तर ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

वहीं पुलिस का कहना है कि उन्होंने इस घटना के सिलसिले में 20 साल के एक लड़के को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे।

पुलिस शव को घसीट कर ले गई थी

नाबालिग का शव लेने आए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पत्थरबाजी की थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) बुलानी पड़ी थी। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया था। इतना ही नहीं, लड़की का शव घसीटे जाने का वीडियो भी सामने आया था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानें बंद कर दीं और पुलिस के विरोध में प्रदर्शन करने लगे।

FIR में लिखा- जहरीला पदार्थ खाने से मौत
पुलिस का कहना है कि लड़की लापता थी, लेकिन उसके परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। बाद में लड़की का शव कालियागंज इलाके में नहर में तैरता मिला। पुलिस जब लड़की का शव लेने पहुंची तो लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमॉर्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत का कारण जहरीला पदार्थ खाना बताया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad