चिंताहरण बालाजी मंदिर में नववर्ष पर विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन
चिंताहरण बालाजी मंदिर में नववर्ष पर विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन
गुढ़ागौड़जी : चिंताहरण बालाजी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष के पावन अवसर पर विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन परम पूज्य महंत लक्ष्मणदास महाराज बामलासधाम के पावन सानिध्य में संपन्न होगा पंडित सावरमल शर्मा ने बताया रात्रि में पूजा अर्चना के बाद भजन-कीर्तन एवं जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। इस पावन अवसर पर दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु भक्तजन बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करेंगे। नववर्ष के स्वागत को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहेगा। आयोजक समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043164


