[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो पोस्ट करने के मामले में दो गिरफ्तार

वाल्मिकी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, साइबर क्लीन अभियान के तहत कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में चूरू पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव (आईपीएस) ने बताया कि 28 दिसंबर 2025 को अमिताभ चावरीयां सहित करीब 10 लोगों ने थाना सरदारशहर में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया गया कि बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर संचालित चैनल सरदारशहर-0, सरदारशहर-1 एवं ट्रेवल पीआरपी पर एक वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, जिसमें वाल्मिकी समाज के प्रति जातिसूचक एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की।

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक एवं समुदाय विशेष के विरुद्ध पोस्ट की प्रभावी निगरानी एवं कार्रवाई के लिए साइबर क्लीन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू सुनील कुमार (आरपीएस) के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक सरदारशहर कुलदीप वालिया (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी सरदारशहर मदनलाल बिश्नोई (पुनि) के आदेशानुसार साइबर डेस्क प्रभारी रामचन्द्र (कानि.) द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की लगातार साइबर गश्त की जा रही थी। जांच के दौरान उक्त चैनलों पर आपत्तिजनक वीडियो पाए जाने पर उनके संचालकों की पहचान की गई।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास कुमार पुत्र मंगलचंद प्रजापत, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08, गिनाणी बास, सरदारशहर, पप्पुराम पुत्र भंवरलाल प्रजापत, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 08, गिनाणी बास, सरदारशहर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की एडवाइजरी

चूरू पुलिस ने सरदारशहर कस्बे के सभी सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को चेतावनी दी है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय या जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक, भ्रामक फोटो या वीडियो पोस्ट न करें। इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles