[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर में मंगला पशु बीमा योजना तेज, ऑनलाइन पंजीकरण:47 पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी, फरवरी तक शिविर, बड़ाऊ और बाकोटी में निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर में मंगला पशु बीमा योजना तेज, ऑनलाइन पंजीकरण:47 पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी, फरवरी तक शिविर, बड़ाऊ और बाकोटी में निरीक्षण

जसरापुर में मंगला पशु बीमा योजना तेज, ऑनलाइन पंजीकरण:47 पशुओं के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी, फरवरी तक शिविर, बड़ाऊ और बाकोटी में निरीक्षण

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत विशेष बीमा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर फरवरी महीने के अंत तक संचालित होंगे। योजना के पंजीकरण के बाद ग्राम स्तर पर तिथि अनुसार कैलेंडर जारी कर इन शिविरों को लगाया जा रहा है।

कुल 42 लाख पशुओं को बीमा कवरेज मिलेगा

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश आर्य ने बताया कि जसरापुर, बड़ाऊ और बाकोटी में आयोजित विशेष बीमा शिविरों में अब तक 47 गाय-भैंस और भेड़-बकरियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। डॉ. आर्य ने यह भी बताया कि इस बार बजट में पशु बीमा योजना का दायरा दोगुना कर दिया गया है। प्रदेश के कुल 42 लाख पशुओं को बीमा कवरेज मिलेगा, जिसमें पिछले बजट के 21 लाख पशु भी शामिल हैं। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के विस्तार के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है।

1 दिसंबर से चल रहा बीमा शिविर

बजट घोषणा के अनुसार 10-10 लाख दुधारू गाय-भैंस, 10-10 लाख भेड़-बकरी तथा 2 लाख ऊँट वंशीय पशुओं का बीमा किया जाएगा। इन विशेष बीमा शिविरों की शुरुआत 1 दिसंबर से हुई थी। अब एक ऊँट के बजाय 10 ऊंटों का बीमा किया जा सकेगा। पशुपालकों को बीमा का फायदा लेने के लिए अपने पशुओं का ऑनलाइन पंजीकरण मोबाइल ऐप, वेबसाइट या ई-मित्र के माध्यम से करना अनिवार्य है। पशुपालन विभाग के कर्मचारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

स्वास्थ्य प्रमाण पर जारी होता है

शिविरों में पशु चिकित्सक और बीमा सर्वे एजेंट संयुक्त रूप से पंजीकृत पशुओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी करते हैं। इसके बाद एसआईपीएफ द्वारा बीमा पॉलिसी जारी की जाएगी, जिसमें 21 दिन का ग्रेस पीरियड रहेगा। ग्रेस पीरियड के बाद पशु की मृत्यु होने पर तुरंत सूचना देना आवश्यक होगा।

पशु चिकित्सालय जसरापुर प्रभारी डॉ. योगेश आर्य ने बताया कि बीमा पंजीकरण और विशेष शिविरों के सफल संचालन में पशुधन निरीक्षक अल्का चौधरी, संदीप कुमार, सचिन कुमावत, प्रियंका, पूजा, पशु परिचर संदीप कुमार, ममता, मन्दरूप और नवीन जांगिड़ का सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77