[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

72 घंटे लगातार होंगे श्याम दर्शन, 24 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:3000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 230 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजी

72 घंटे लगातार होंगे श्याम दर्शन, 24 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:3000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 230 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

72 घंटे लगातार होंगे श्याम दर्शन, 24 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी:3000 सुरक्षाकर्मी तैनात, 230 CCTV कैमरों से होगी निगरानी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : नववर्ष शुरू होने से पहले ही खाटूधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से आए भक्त श्याम बाबा के दर्शन कर नए साल की शुरुआत मंगलमय बनाने की कामना कर रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां 72 घंटे तक लगातार दर्शन करवाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 2800 पुलिस कॉन्स्टेबल सहित सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि पूरे इलाके की निगरानी 230 सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए भी अलग से प्लान बनाया गया है, ताकि भक्तों को सहज और सुरक्षित दर्शन मिल सकें।

खाटूश्यामजी में तीन दिवसीय मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू

दरअसल, सीकर‌ जिले‌ में प्रख्यात खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी और नववर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है। मासिक मेले और नववर्ष के संयोग के चलते बाबा खाटूश्याम के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालु लखदातार के जयकारों के साथ बाबा श्याम के दर्शन कर रहे हैं।

मंदिर परिसर और खाटू आने वाले मार्गों पर भक्ति का माहौल

मंदिर परिसर और खाटू आने वाले मार्गों पर भक्ति का माहौल बना हुआ है। श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने दर्शन को सुगम बनाने के लिए विशेष सुविधाएं की हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर श्याम बाबा के दरबार को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भव्य श्रृंगार और विशेष सजावट श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।

आगामी 3 दिनों तक 24 घंटे खुले रहेंगे बाबा श्याम के पट

मंदिर प्रशासन के अनुसार, मंगलवार से आगामी 3 दिनों तक बाबा श्याम के पट 24 घंटे खुले रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक भक्त दर्शन कर सकें। भीड़ को नियंत्रित रखने और समान दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से वीआईपी दर्शन व्यवस्था को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात को लेकर भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

1 जनवरी तक चलेंगी 24 स्पेशल ट्रेन

उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल ने नववर्ष पर खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेनों की खास व्यवस्था की है। जयपुर रूट पर सबसे ज्यादा रोजाना 36 ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही दिल्ली, हिसार, रेवाड़ी के लिए भी हर एक घंटे में ट्रेन की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ये स्पेशल ट्रेन एक जनवरी तक चलाई जाएंगी। 24 स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित सेवाओं की 54 गाड़ियों का भी संचालन होगा।

रींगस स्टेशन के सीएमआई मोहन सिंह ने बताया कि नववर्ष पर ट्रेनों के सुचारू संचालन के लिए 110 कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई है। वहीं 10 टिकट काउंटर लगाने और सुरक्षा के लिए 2 मोबाइल यूटीएस का गठन का फैसला किया गया है। ये 24 घंटे एक्टिव रहेंगे।

कहां से कहां के लिए कितनी ट्रेनों का होगा संचालन : रींगस से रेवाड़ी-19, रींगस से जयपुर-18, जयपुर से रींगस-18, रींगस से सीकर-18, रींगस से दिल्ली-11

24 घंटे तैनात रहेंगे रेलवे के अधिकारी

रेलवे ने व्यवस्थाएं अपडेट रखने के लिए रींगस स्टेशन पर मंडल स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। मंडल के जयपुर वाणिज्य प्रबंधक भी रींगस स्टेशन पर 24 घंटे उपस्थित रहेंगे। साथ ही मंडल कंट्रोल रूम में डीआरएम, एडीआरएम, सीनियर डीएससी/आरपीएफ व अन्य अधिकारी 24 घंटे मॉनिटरिंग करेंगे। रींगस स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश और निकास के लिए उचित बैरिकेडिंग की है।

देखिए, खाटू धाम की कुछ तस्वीरें…

नववर्ष शुरू होने से पहले ही खाटूधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
नववर्ष शुरू होने से पहले ही खाटूधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है।
देशभर से आए भक्त श्याम बाबा के दर्शन कर नए साल की शुरुआत मंगलमय बनाने की कामना कर रहे हैं।
देशभर से आए भक्त श्याम बाबा के दर्शन कर नए साल की शुरुआत मंगलमय बनाने की कामना कर रहे हैं।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां 72 घंटे तक लगातार दर्शन करवाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। यहां 72 घंटे तक लगातार दर्शन करवाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
सीकर‌ जिले‌ में प्रख्यात खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी और नववर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है।
सीकर‌ जिले‌ में प्रख्यात खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी और नववर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय मेला मंगलवार से श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो गया है।

Related Articles