[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में किसानों को दिन में बिजली सप्लाई की मांग:कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में किसानों को दिन में बिजली सप्लाई की मांग:कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

पाटन में किसानों को दिन में बिजली सप्लाई की मांग:कांग्रेस ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी

पाटन : पाटन में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और किसान महापंचायत ने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग के सहायक अभियंता (AEN) और पाटन तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य रूप से क्षेत्र के किसानों को रात के बजाय दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। किसानों का तर्क है कि दिन में बिजली मिलने से कृषि कार्य आसानी से और सुचारू रूप से हो सकेंगे।

तहसीलदार ने किसानों की समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। किसानों ने प्रशासन से तीन दिन के भीतर दिन में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन में ये व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, कमल सैनी, मालाराम वर्मा, श्रीराम यादव, दिनेश यादव, महेंद्र गुर्जर, सुरेश यादव, अखिलेश सैनी, अशोक तोला, राजू खान, बलराम, सुरेंद्र शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, बलबीर सैनी, रामकिशन सैनी, गोपाल राम, भैरू राम गुर्जर, नवाब खान और नज्जू खान सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles