अरावली सहित विभिन्न मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च
लोकेश मीणा के नेतृत्व में एडीएम कार्यालय तक निकली रैली, ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : अरावली बचाओ, अवैध खनन पर रोक सहित विभिन्न जनहितकारी मांगों को लेकर सोमवार को युवा कांग्रेस द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। यह ट्रैक्टर रैली युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा के नेतृत्व में अविनाशी धाम सांवलपुरा से प्रारंभ होकर नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए एडीएम कार्यालय का घेराव किया तथा अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख को ज्ञापन सौंपा।
ट्रैक्टर मार्च में राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूड, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर राजस्थान युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र मूड ने अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा 29 जनवरी तक लगाए गए प्रतिबंध के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से आमजन में खुशी का माहौल है। साथ ही उन्होंने उन्नाव रेप केस में भाजपा विधायक की जमानत रद्द कर जेल में रखने के आदेश का भी स्वागत किया।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकेश मीणा ने कहा कि अरावली क्षेत्र में लगातार हो रहे अवैध खनन से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर इस पर प्रभावी अंकुश लगाया जाए। साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपेक्षा जताई कि अरावली से जुड़े मामलों में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए ठोस निर्णय लिया जाए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने कहा कि अरावली को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है और जनआंदोलन का ही परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप कर रोक लगाई है। ट्रैक्टर मार्च और प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


