सावित्रीबाई फुले एज्युकेशन सोसायटी की ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, हीरोज इलेवन बनी विजेता
सावित्रीबाई फुले एज्युकेशन सोसायटी की ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, हीरोज इलेवन बनी विजेता
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : सावित्रीबाई फुले एज्युकेशन सोसायटी झुंझुनूं के तत्वावधान में रतनशहर में चल रही ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता समापन रविवार को समारोहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेन्द्र शास्त्री थे अध्यक्षता प्रोफेसर हितेश सैनी (आदर्श नगर) ने की विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच कन्हैयालाल सैनी, सुरेश सैनी उर्फ डीसी एवं नबाब सैनी थे। समारोह में मुख्य अतिथि शास्त्री ने कहा कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है जो युवाओं की शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता के विकास में अहम भूमिका निभाता है।खेलों को अनुशासन में रहकर खेलने से मन को बौद्धिक शांति प्राप्त होती है। अतिथियों की ओर से विजेता एवं उपविजेता टीमों को नगद राशि व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
फाइनल मुकाबले में हीरोज इलेवन की शानदार जीत
फाइनल मुकाबला हीरोज इलेवन वर्सेज अशोक नगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हीरोज इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अशोक नगर की टीम 96 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस तरह हीरोज इलेवन ने 20 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
डीजे के साथ निकाला विजेता जुलूस
मैच के पश्चात विजेता टीम की ओर से डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी नरेश बगड़, प्रभु दयाल सैनी, माडूराम सैनी, नरेश सैनी, उम्मेद सैनी, महेश सैनी, रोहित सैनी, बबलू सैनी, अंकित सैनी व बाबूलाल सैनी सहित काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061769


