शेखावाटी स्तर पर एक बार फिर सम्मानित हुए पत्रकार मोहम्मद आरिफ चंदेल
शेखावाटी स्तर पर एक बार फिर सम्मानित हुए पत्रकार मोहम्मद आरिफ चंदेल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
इस्लामपुर : चूरू के तेलियन मैरिज हॉल में रविवार को शेखावाटी स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह व तालिमी बेदारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल लतीफ आरको थे अध्यक्षता चूरू के शहर इमाम पीर सैयद अनवार नदीमुल कादरी ने की। विशिष्ट अतिथि प्रांतीय तेली मुस्लिम महापंचायत राजस्थान के संरक्षक पूर्व राज्य मंत्री अशरफ अली खिलजी, जुमरदीन तेली तारानगर व वजीरद्दीन भाटी थे। समारोह में अतिथियों की ओर से बिरादरी के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और समाज में फैली कुरीतियों का खात्मा करने की बात कही गई। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। समारोह में इस्लामपुर निवासी पत्रकार मोहम्मद आरिफ चंदेल को उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता व समाज सेवा से प्रभावित होकर अतिथियों की ओर से माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि पत्रकार चंदेल इससे पहले भी राज्य व शेखावाटी स्तर पर कई बार सम्मानित हो चुके हैं। पत्रकार चंदेल के शेखावाटी स्तर पर सम्मानित होने पर समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2061768


