लेखक धर्मपाल गांधी की पांचवीं पुस्तक ‘इन्कलाब’ का विमोचन
स्वाधीनता संग्राम के गुमनाम नायकों पर आधारित है कृति
सूरजगढ़ : आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात लेखक धर्मपाल गांधी की नवीन पुस्तक ‘इन्कलाब’ का प्रकाशन वर्तमान अंकुर प्रकाशन, नोएडा द्वारा किया गया। इस अवसर पर नोएडा में आयोजित पुस्तक विमोचन एवं भावांजलि काव्य समारोह में देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद् और समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. वी.एस. चौहान, राष्ट्रीय सरपंच संघ की उपाध्यक्ष मंजू तंवर, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ‘शिखर’, वर्तमान अंकुर प्रकाशन के प्रधान संपादक निर्मेश त्यागी ‘वत्स’ सहित अनेक अतिथि मंचासीन रहे। समारोह में लेखक धर्मपाल गांधी को ‘शाश्वत शब्द शिल्पी सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
लेखक ने बताया कि इन्कलाब पुस्तक 19वीं–20वीं शताब्दी के क्रांतिकारी आंदोलनों, स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों की शौर्य गाथाओं पर आधारित है। पुस्तक में महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, उधम सिंह सहित अनेक क्रांतिकारियों के जीवन संघर्ष को स्थान दिया गया है।
समारोह में अन्य साहित्यिक कृतियों का भी विमोचन किया गया तथा कवियों ने काव्य पाठ प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन रोहित मिश्रा, यादवेंद्र आर्य एवं राजदीप सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047781


