टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह 2 जनवरी को शिमला में
टी.सी. प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह 2 जनवरी को शिमला में
शिमला : शेखावाटी के प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक एवं पत्रकार स्वर्गीय टीसी प्रकाश की 93वीं जयंती के अवसर पर टीसी प्रकाश स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन 2 जनवरी (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे खेल मैदान, बस स्टैंड शिमला में किया जाएगा। समारोह को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरित ऋषि डॉ. हरि सिंह गोदारा करेंगे।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एल.सी. जोशी, डॉ. मनोज कुमार गर्ग, डॉ. संदीप नेहरा, डॉ. रहिस यादव, डॉ. अमित मेहरड़ा, डॉ. उमेश गुप्ता, बृजमोहन शर्मा (हैदराबाद), डॉ. पूरणमल सुरोलिया, संपादक डॉ. अंबिका दत्त कौशिक, संपादक लालचंद मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु सैनी, डॉ. हिमांशु उपाध्याय, डॉ. उमराव सिंह यादव, डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता, राव ईश्वर सिंह, जिला परिवहन अधिकारी रमेश यादव, विकास अधिकारी डॉ. दारा सिंह, बुहाना प्रधान हरिकिशन यादव, सिंघाना नगर पालिका अध्यक्ष विजय पांडे, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव, शिमला सरपंच रीना देवी, दुधवा सरपंच मुंशी राम, ठाठवाड़ी सरपंच डॉ. किशोरी लाल यादव उपस्थित रहेंगे।
समारोह की शुरुआत स्व. टीसी प्रकाश को श्रद्धांजलि अर्पित कर की जाएगी। इसके बाद शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, प्रशासन, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर स्व. टीसी प्रकाश के जीवन, कृतित्व और योगदान पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा।
समारोह में गेटवेल हॉस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। वहीं कायमगंज व दिल्ली के प्रसिद्ध जादूगर एस.के. शर्मा अपने साथियों के साथ जादू के रोमांचक करतब प्रस्तुत करेंगे, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहेंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047846


