[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की धरती ने दिया मुझे ईमानदारी से कार्य करने का संस्कार : गुप्ता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की धरती ने दिया मुझे ईमानदारी से कार्य करने का संस्कार : गुप्ता

चूरू की धरती ने दिया मुझे ईमानदारी से कार्य करने का संस्कार : गुप्ता

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर खाद्य व्यापार संघ ने किया पंकज गुप्ता का अभिनंदन आज मोचीवाड़ा स्थित अग्रसेन भवन में भारतीय जनता पार्टी के चोथी बार प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर पंकज गुप्ता का श्री खाध्य पदार्थ व्यापार संघ चूरू की और भव्य स्वागत एवम् अभिन्नदन किया गया। कार्यक्रम में विघायक हरलाल सहारण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोरीशंकर मण्डावेवाला, खाध्य व्यापार संघ के अध्यक्ष हरिप्रसाद भालेरीवाला, उघोगपति पवन बगड़िया, प्रसिद्व चिकित्सक डॉ.एमएल श्यामसुखा एवम् डॉ. पी.पी. गोयल तथा व्यापार संघ के विमल सारस्वत मचंस्थ रहे।

इस अवसर पर विघायक हरलाल सहारण ने कहा कि पंकज गुप्ता को पार्टी की ओर से चोथीबार प्रदेश कोषाध्यक्ष का दायित्व दिये जाने पर चूरू का प्रत्येक नागरिक एवम् कार्यकर्ता अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है क्योंकि पंकज गुप्ता ने चूरू जिले में संगठन के लिए अनेक पदो पर कुशलता पूर्वक दायित्व का निर्वहन किया और जिस प्रकार उन्होने कार्यकर्ताओ का निर्माण किया उससे भाजपा की रीति नीति आम जन तक पहुची प्रदेश कोषाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार दायित्व पर चोथी बार ईमानदारी पूर्वक कार्य करना यह बतात है कि उनमें संगठन के प्रति गहरी समझ एवम् निष्ठा है। उन्होने आशा व्यक्त करते हुऐ कहा कि चूरू में आपका इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा।

इस अवसर पर विघायक सहारण ने कहा कि पंकज गुप्ता को हमने कभी आक्रोशित नही देखा उनमें धेर्यशिलता कुट कुट कर भरी है पार्टी नेतृत्व ने उनकी लगन व निष्ठा को देखकर ही उन्हे यह उच्च पद प्रदान किया। इस अवसर पर बोलते हुऐ प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुऐ कहा कि चूरू की धरती एवम् यहां के लोगो के द्वारा दिये संस्कारो का ही परिणाम है कि मैं सफलतापूर्वक इस दायित्व का निर्वहन कर पा रहा हूॅ उन्होने विश्वास व्यक्त करते हुऐ कहा कि मैं आपके विश्वास को सदैव बनाये रखूगा उसमें किंचित मात्र भी कमी नही आने दुगा।

उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित है और एक सामान्य कार्यकर्ता ही उच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होने आशा व्यक्त करते हुऐ कहा कि जिस प्रकार डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है उससे प्रदेश में व्यापार और अन्य विकास कार्य बढेगे। उन्होने स्थानीय स्तर पर विभिन्न फसलो एवम् लघु उघोग के विकास की चर्चा करते हुऐ कहा कि चूरू में उघोग धंधो के लिए काफी संभावनाऐं है और शीध्र ही हमारे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में हम इस और कार्य करेगे। उन्होने श्री खाध्य पदार्थ व्यापार संघ और उनके सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुऐ कहा कि अपने घर में अपने लोगो के बीच सम्मान प्राप्त करना जीवन के लिए भावपूर्ण अहसास होता है।

इस अवसर उन्होने कहा कि 2047 तक देश को विश्व गुरू बनाने के लिए शिक्षा का प्रसार आवश्यक है। शिक्षा व्यक्ति को संस्कार देती है एवम् कार्य कुशलता प्रदान करती है। इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में बोलते हुऐ पवन बगड़िया ने कहा कि पंकज गुप्ता का इस पद आना चूरू व्यापार जगत के लिए गौरव की बात है क्योंकि वे एक कुशल संगठनकर्ता एवम सभी को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति है। पूर्व जिलाध्यक्ष गोरीशंकर मण्डावेवाला ने उन्हे एक इमानदार कर्तव्यपरायण कार्यकर्ता बताया। कार्यक्रम में संघ के मंत्री विनित बजाज ने प्रशंस्ती पत्र का वाचन कर भेट किया। कार्यक्रम का संचालन मुकुल भाटी ने किया।

इस अवसर पर मुरलीधर उंटवालिया, सुशील बजाज, सुरेश कुमार बजाज, मनोज भालेरीवाला, रामनिवास सरोठिया, मनेज महनसरिया, रमेश मेहरीवाल, महेन्द्र राजगढ़िया, बालचन्द सातड़ेवाला, जगदीश गोयन्का, मुन्ना सरोठिया, डॉ प्रमोद बाजोरिया, कालीचरण खेमका, सुनील सातड़ेवाला, धनश्याम सरोठिया, रामावतार लोहिया, संतोष महनसरिया, भीखराज बगड़िया, विमल धूत, संतोष जोशी, नवीन गोयन्का, जगन्नाथ सातड़ेवाला, विवेक गोयन्का, वल्लभ मण्डावेवाला, कैलाश भालेरीवाला, शिवकुमार गोयन्का, महेन्द्र चौबे, विश्वनाथ राजगुरू, सुशील शर्मा, नरेन्द्र काछवाल, कमल बुढाढरा, राजकुमार शर्मा सहित चूरू के व्यापारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles