[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुजारी सेवक महासंघ बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

पुजारी सेवक महासंघ बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार

पुजारी सेवक महासंघ बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार

बगड़ : पुजारी सेवक महासंघ झुंझुनूं जिले की बगड़ शाखा की कार्यकारिणी का विस्तार रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गुलजारीलाल शर्मा रहे, जबकि महेश बसावतिया व रामचंद्र पाटोदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षता विष्णु शर्मा ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से शशिकांत शर्मा व कपिल व्यास को उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष, अमित स्वामी को मंत्री, संदीप शर्मा को महामंत्री, मनोज सहल को मीडिया प्रभारी, मोहन स्वामी को कार्यालय प्रभारी तथा दीपक सहल को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। संरक्षक सदस्य के रूप में रमाकांत शर्मा, अवधेश ओझा व गौरीशंकर पुजारी को शामिल किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुजारी सेवक उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन संदीप शर्मा ने किया।

Related Articles