श्री महावीर मंडल पिलानी का 43वां वार्षिक उत्सव संपन्न, सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों से गूंजा वातावरण
श्री महावीर मंडल पिलानी का 43वां वार्षिक उत्सव संपन्न, सुन्दरकाण्ड की चौपाइयों से गूंजा वातावरण
पिलानी : श्री महावीर मंडल पिलानी का 43वां वार्षिक उत्सव एवं 2271वां श्री सुन्दरकाण्ड पाठ शनिवार को गुलाबराय हलवाई गेस्ट हाउस में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। दोपहर 3:15 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में सुन्दरकाण्ड की संगीतमय चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया और बाबा का झंडा एक बार फिर श्रद्धा के साथ लहराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल प्रमुख नरेश मनीरामका ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर महावीर मंडल के सम्मान पत्र का विमोचन भी किया गया। मंडल प्रमुख ने बालाजी की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरुआत करवाई।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी (हरियाणा) स्थित बाबा बालक नाथ आश्रम के महंत श्री 1008 श्री केशव नाथ महाराज, झुंझुनूं जॉइंट कमिश्नर उमेश जालन, बिरला सार्वजनिक अस्पताल के ट्रस्टी मधुसूदन मालानी, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, रोहतास बंसल, प्रमोद खंडेलिया, डॉ. पी.के. सहगल सहित अनेक गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश पारीक ने किया।
सुन्दरकाण्ड पाठ के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ कर बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके बाद आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। “श्री महावीर मंडल के घर-घर रेल चला दी” भजन पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस अवसर पर पिलानी सहित मुकुंदगढ़, झुंझुनूं, सूरजगढ़, लोहारू, बहल, भिवानी, दादरी, जयपुर, दिल्ली, गोरखपुर व जम्मू से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
मंडल प्रमुख नरेश मनीरामका ने बताया कि श्री महावीर मंडल पिलानी की स्थापना 1 जनवरी 1983 को उनके पिता कुरडाराम महाजन मनीरामका ने की थी। मंडल विगत 43 वर्षों से हर शनिवार निस्वार्थ भाव से घर-घर सुन्दरकाण्ड पाठ कर राम नाम का प्रचार कर रहा है। मंडल देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों सहित चारों धाम, अमरनाथ, कैलाश पर्वत, मणि महेश, रामदेवरा, सालासर, हरिद्वार सहित अनेक स्थानों पर नि:शुल्क सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर चुका है।
नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ आगामी शनिवार को सुन्दरकाण्ड पाठ भिवानी (हरियाणा) स्थित श्री सालासर संकट मोचन बालाजी मंदिर में आयोजित किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044597

