पुष्पा देवी बासोतिया की जयंती पर च्यवनप्राश व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित
पुष्पा देवी बासोतिया की जयंती पर च्यवनप्राश व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : गोविंदराम बासोतिया चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वर्गीय पुष्पा देवी बासोतिया की जयंती के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को च्यवनप्राश एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों को स्वास्थ्य एवं सर्दी से बचाव हेतु सहयोग प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर आनंद सिंह ने की। मंचासीन अतिथियों में समाजसेवी कैलाश चोटिया, ओमजी सराफ, डॉक्टर अशोक चतुर्वेदी एवं रामकुमार सिंह राठौड़ उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वर्गीय पुष्पा देवी बासोतिया के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर हरीश हिंदुस्तानी, श्रीकांत पारीक, सज्जन जोशी, अजय रुथला, ओमी पंडित, मेजर डीपी शर्मा, गोसेवक आनंद नाथ, रहनावा, चंडी प्रसाद कौशिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में विजय बासोतिया ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान जरूरतमंदों को च्यवनप्राश एवं कंबल वितरित किए गए ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037709


