पिलानी के रायला गांव में घर में लगी आग:फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित पूरा सामान जलकर राख; परिवार ने मांगी प्रशासन से मदद
पिलानी के रायला गांव में घर में लगी आग:फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित पूरा सामान जलकर राख; परिवार ने मांगी प्रशासन से मदद
पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी स्थित रायला गांव में शुक्रवार दोपहर एक घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के मालिक अंकित सैनी काम पर गए हुए थे, जबकि उनके पिता मनोहर सैनी मरोत गांव में खेती के काम से बाहर थे।
घर का सारा सामान जलकर राख
दोपहर करीब 12:30 बजे घर के एक कमरे में अचानक आग भड़क उठी। पड़ोसियों ने धुआं देखकर तुरंत परिजनों को सूचित किया। आग इतनी भीषण थी कि कमरे में रखा फ्रिज, अलमारी, वॉशिंग मशीन और मिक्सी सहित पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग के कारण फ्रिज का कंप्रेसर फट गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ। गनीमत रही कि कमरे में रखा गैस सिलेंडर खाली था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
आग लगने का कारणों का नहीं चल पाया पता
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया जिससे आग को फैलने से रोका जा सका। हालांकि, तब तक कमरे में रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। इस घटना से प्रभावित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043287


