[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग बहाली की मांग तेज, युवाओं का प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग बहाली की मांग तेज, युवाओं का प्रदर्शन

नीमकाथाना जिला व सीकर संभाग बहाली की मांग तेज, युवाओं का प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाल करने की मांग को लेकर युवाओं ने जिला कपिल अस्पताल के सामने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला हटाए जाने के एक साल पूरे होने पर 28 दिसंबर को काला दिवस मनाने का ऐलान किया गया है। इसके तहत शहर के सभी बाजार बंद रहेंगे, जिसे व्यापारी व सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है।

पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़ ने कहा कि सभी मापदंड पूरे होने के बावजूद जिला हटाना जनता के साथ अन्याय है। पंचायत समिति सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 28 दिसंबर को खेतड़ी मोड़ पर भी विरोध प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन में शशिपाल भाकर, महेंद्र बिरजानिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles