[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में कांग्रेस की अरावली बचाओ पदयात्रा:विधायक सुरेश मोदी बोले- खनन माफियाओं के साथ सरकार की मिलीभगत, पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में कांग्रेस की अरावली बचाओ पदयात्रा:विधायक सुरेश मोदी बोले- खनन माफियाओं के साथ सरकार की मिलीभगत, पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

नीमकाथाना में कांग्रेस की अरावली बचाओ पदयात्रा:विधायक सुरेश मोदी बोले- खनन माफियाओं के साथ सरकार की मिलीभगत, पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा अरावली बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा खेतड़ी मोड़ से शुरू होकर शहीद जे.पी. यादव मूर्ति तक निकाली गई, जिसमें विधायक सुरेश मोदी ने भी भाग लिया।

‘खनन माफियाओं के साथ सरकार की मिलीभगत’

विधायक सुरेश मोदी ने कहा- जब तक अरावली पर्वतमाला पूरी तरह संरक्षित नहीं होती, यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने खनन माफियाओं से सांठ-गांठ कर पहाड़ों की ऊंचाई के मनमाने पैमाने से अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा बदल दी है।

‘पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा’

विधायक ने कहा- यह करोड़ों वर्षों पुरानी धरोहर को मिटाने का षड्यंत्र है। उन्होंने इसे प्रकृति के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर सीधा हमला बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर्यावरण की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान मदन लाल सैनी, वीरेंद्र यादव, बलदेव यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles