[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में 3 किमी तक निकाली जन-जागरण रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में 3 किमी तक निकाली जन-जागरण रैली

सादुलपुर में अरावली संरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में 3 किमी तक निकाली जन-जागरण रैली

सादुलपुर : सादुलपुर में रविवार को पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में एक जन-जागरण एवं आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबा पैदल मार्च निकाला गया, जो ‘सेव अरावली’ अभियान का हिस्सा था।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

यह पैदल मार्च डॉ. कृष्णा पूनिया के निवास स्थान से शुरू हुआ और शीतला बाजार, घंटाघर, नंद प्लाजा, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए गांधी पार्क में समाप्त हुआ। गांधी पार्क पहुंचने पर डॉ. कृष्णा पूनिया ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

मनरेगा को लेकर सरकार को घेरा

इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा- भाजपा सरकार के शासनकाल में आमजन हर स्तर पर परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मनरेगा योजना को कमजोर करने और समाप्त करने का प्रयास कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का संकट गहरा रहा है।

बिजली, पानी की समस्याओं का जिक्र किया

डॉ. पूनिया ने आगे कहा- सूचना का अधिकार (RTI) भी लगातार कमजोर किया जा रहा है, जिसका सीधा असर लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में बिजली और पानी की गंभीर समस्याओं का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों की अनदेखी कर रही है।

पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने अपने संबोधन में अरावली पर्वतमाला का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा।
पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने अपने संबोधन में अरावली पर्वतमाला का मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा।

अरावली पर्वतमाला का मुद्दा उठाया

अरावली के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला हमारी जीवन रेखा से जुड़ी हुई है, जो मरुस्थल को आगे बढ़ने से रोकती है। इसके नष्ट होने से हजारों वन्य जीव-जंतुओं को भी नुकसान होगा। उन्होंने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण का हवाला देते हुए चेतावनी दी कि अरावली के विनाश से भविष्य में जीवन और अधिक कष्टदायक हो जाएगा।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के रोहित पूनिया, सीताराम टांडी, जोगेंद्र फगेड़ियां, सत्यवीर पूनिया, क्यूम गहलोत, नसीम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles