सरदारशहर में कांग्रेस के मनरेग और अरावली बचाओ अभियान:बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पर्वत श्रृंखला को बताया प्रदेश की पहचान
सरदारशहर में कांग्रेस के मनरेग और अरावली बचाओ अभियान:बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पर्वत श्रृंखला को बताया प्रदेश की पहचान
सरदारशहर : सरदारशहर में कांग्रेस पार्टी ने अरावली बचाओ अभियान और मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन के विरोध में शक्ति प्रदर्शन किया। विधायक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ताल मैदान से गांधी चौक तक रैली निकाली और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विधायक ने अरावली को बताया प्रदेश की पहचान
रैली को संबोधित करते हुए विधायक पं. अनिल शर्मा ने अरावली पर्वत श्रृंखला को राजस्थान की पहचान, गौरव और पर्यावरण की जीवनरेखा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके संरक्षण के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां अरावली को नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे प्रदेश का पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन पर भी विधायक शर्मा ने भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों और ग्रामीणों के हित में शुरू की गई मनरेगा योजना का नाम बदलना जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। कांग्रेस इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगी और सड़क से सदन तक इसका विरोध जारी रखेगी।
इस रैली में कांग्रेस सेवादल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अरावली संरक्षण तथा जनहितकारी योजनाओं की रक्षा का संकल्प लिया।
ये रहे मौजूद
रैली में शहर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राजवी, नगर अध्यक्ष महावीर माली, पार्षद नूर मोहम्मद, नेता प्रतिपक्ष राजेश पारीक, नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल और सेवादल जिलाध्यक्ष संजय दीक्षित सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शेर मोहम्मद बिसायती और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044081


