खेतड़ी में अरावली संरक्षण की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले-पर्वतमाला का संरक्षण किया जाए
खेतड़ी में अरावली संरक्षण की मांग:ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले-पर्वतमाला का संरक्षण किया जाए
खेतड़ी : खेतड़ी में शुक्रवार को ग्रामीणों ने अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से अरावली के अस्तित्व को बचाने का आग्रह किया गया है। ज्ञापन में बताया नगर पालिका पार्षद हरमेंद्र चनानिया के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित कर उपखंड अधिकारी के मार्फत प्रधानमंत्री को भेजा गया।
पार्षद हरमेंद्र चनानिया ने बताया कि हाल ही में अरावली पर्वतमाला की 100 मीटर की व्याख्या से भविष्य में भूवैज्ञानिक और पारिस्थितिकी को गंभीर खतरा उत्पन्न होने की संभावना है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे प्रदूषण, मरुस्थलीकरण और जल संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ज्ञापन में बोले-प्रदेश के लिए गौरवशाली इतिहास
चनानिया ने आगे कहा कि अरावली विश्व की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक है। इसमें हो रहे खनन कार्य और वन कटाई से इसके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। राजस्थान से दिल्ली तक फैली यह पर्वतमाला केवल एक पहाड़ी नहीं, बल्कि प्रदेश के लोगों के लिए गौरवशाली इतिहास का प्रतीक है।
ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि यदि अरावली में खनन की स्वीकृति मिलती है, तो भूमाफिया इसका विनाश कर देंगे, जिससे जनता को बीमारियों और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि राजस्थान के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनः विचार किया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अरावली के अस्तित्व पर किसी प्रकार का संकट आया, तो प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महावीर सैनी, सत्यनारायण कुमावत, संजय नालपुरिया, अरविंद निर्वाण, विष्णु सैनी, विकास कुमार, राहुल कुमावत, योगेश चनानिया, धीरज यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042967


