नवलगढ़ को मिला शानदार बजट, भाजपा पदाधिकारियों ने गिनाईं दो साल की उपलब्धियां
नवलगढ़ को मिला शानदार बजट, भाजपा पदाधिकारियों ने गिनाईं दो साल की उपलब्धियां
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : भजनलाल सरकार के सुशासन में नवलगढ़ को ऐतिहासिक और शानदार बजट मिला है। बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर बजट का लेखा-जोखा नवलगढ़वासियों के सामने रखा। प्रेस वार्ता में बताया गया कि बजट के साथ-साथ बीते दो वर्षों में नवलगढ़ को कई महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। मुख्य जिला अस्पताल में ब्लड बैंक सेंटर का लाइसेंस स्वीकृत होने से आमजन को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं नवलगढ़ को सैनिक कैंटीन की सौगात भी मिली है, जिससे सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को राहत मिलेगी।
इसके अलावा क्षेत्र में दो वर्षों के दौरान एक पंचायत समिति, सात ग्राम पंचायतें, दो नगरपालिकाओं सहित अनेक विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर भाजपा के कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बाय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी एवं शहर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009479


