[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी(पौंख) : तलवार से चचरे भाई का सिर किया धड़ से अलग:शराब के नशे में किया हमला, 80 फीसदी गर्दन कटी, लहुहूहान हालत में तड़पता रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी(पौंख) : तलवार से चचरे भाई का सिर किया धड़ से अलग:शराब के नशे में किया हमला, 80 फीसदी गर्दन कटी, लहुहूहान हालत में तड़पता रहा

तलवार से चचरे भाई का सिर किया धड़ से अलग:शराब के नशे में किया हमला, 80 फीसदी गर्दन कटी, लहुहूहान हालत में तड़पता रहा

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी(पौंख) : शराब के नशे में कहासुनी के बाद तलवार से युवक ने चचेरी भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया। युवक की 80 फीसदी तक गर्दन कट चुकी थी। लहुलूहान हालत में युवक ने तड़प तड़पकर दम तोड़ दिया। मामला है झुंझुनूं के उदयपुरवाटी ​​​​​​में पौंख गांव का। पुलिस ने हत्या के आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार उपखंड क्षेत्र के गुढ़ागौड़जी थानान्तर्गत पौंख गांव में पुराना स्टैंड के नजदीक सोमवार रात करीब 8.30 बजे एक ही परिवार के दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान किशोर पुत्र बालूराम मेघवाल ने शंकर (27) पुत्र गिरधारीलाल सिलोलिया की गर्दन को तलवार से काट दिया।

लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर, चंवरा चौकी प्रभारी विरेंद्र सिंह मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची तब युवक जमीन पर पड़ा था और उसकी 80 फीसदी गर्दन कटी हुई थी, खून बह रहा था। युवक को पुलिस ने तुरंत उसे गुढ़ागौड़जी अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक शंकर के भाई बंशीधर ने पुलिस को बताया कि किशोर काफी दिनों से शंकर को जान से मारने की फिराक में था। उसने चार-पांच साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत शंकर का मर्डर किया है।

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। वह गांव में रहकर मजदूरी करता था। आरोपी किशोर पेशे से ड्राइवर है जो दूसरे स्टेट में गाड़ी चलाता है। वह जब भी गांव आता तो शराब पीकर उत्पात मचाता और ग्रामीणों को परेशान करता है। घटना से एक दिन पहले भी किशोर ने शंकर के घर आकर उत्पात मचाया था, लेकिन परिजनों ने उसे नशे में समझकर छोड़ दिया। किसी प्रकार की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने शव को गुढ़ागौड़जी सीएचसी पर मोर्च्युरी में रखवा दिया है।

गुढ़ागौड़जी थाना प्रभारी वीरसिंह गुर्जर ने बताया कि रात करीब 8.30 बजे घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। शंकर को तुरंत अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका है। परिजनों ने अभी रिपोर्ट नहीं दी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet