निजी भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जयंती मनाई गई
निजी भाजपा कार्यालय में अटल बिहारी वाजपेई जयंती मनाई गई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : गुरुवार दोपहर को बाईपास स्थित गोल्डन टावर में निजी भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए और कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में इसे मनाया।
भाजपा कार्यकर्ता सुभाष जांगिड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आगामी पालिका और निकाय चुनावों में सभी कार्यकर्ता मिलकर डबल इंजन सरकार को ट्रिपल इंजन में बदलने का कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में इकबाल अहमद खान, सुभाष जांगिड़, हनुमान सिंह, जिब्रान डायर, आरिफ खोखर, गणेश कुमार नायक, नंद किशोर, संजय कुमार वाल्मीकि, इकबाल डायर, अकरम तंवर, मोहम्मद साजिद, बनवारी लाल, अनवर अली, अबुल हसन, फैसल डायर, पवन कुमार सैनी और शाहिद खान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043423


