खेल स्टेडियम भूमि से स्टे हटाने की मांग, पूर्व सांसद को कराया अवगत
खेल स्टेडियम भूमि से स्टे हटाने की मांग, पूर्व सांसद को कराया अवगत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : सुशासन पखवाड़े के तहत विकास रथ के साथ बिसाऊ पहुंचे झुंझुनूं जिले के पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ को खेल स्टेडियम के लिए आवंटित भूमि से स्टे हटाने की समस्या से अवगत कराया गया। बताया गया कि पूर्व सरकार द्वारा लगभग 1.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जाने के बावजूद भूमि पर स्टे होने के कारण अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
खेल मैदान के अभाव में डिफेंस की तैयारी कर रहे युवाओं को सड़कों पर दौड़ना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इस संबंध में तहसीलदार को पूर्व में कई बार अवगत कराने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। पूर्व सांसद नरेन्द्र खीचड़ ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था, जल्द ही तहसीलदार से बात कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043424


