परशुराम युवा मंच का 21वां स्थापना दिवस मनाया
परशुराम युवा मंच का 21वां स्थापना दिवस मनाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू जिला मुख्यालय स्थित पिंजरापोल समिति गौशाला में परशुराम युवा मंच का 21वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, साथ ही गौ माता को गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा के बीकानेर जिला संगठन प्रभारी नियुक्त वरिष्ठ नेता ओम सारस्वत का अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि परशुराम युवा मंच पिछले 21 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।
कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष संदीप पाटिल ने सभी का स्वागत किया। ओम सारस्वत ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में विप्र समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा वरिष्ठ नेता फतेह चंद सोती, विश्वनाथ राजगुरु डॉ मनोज योगाचार्य योगेश गौड़, महेंद्र चौबे जिला शिक्षा अधिकारी संतोष महर्षि अति जिला शिक्षा अधिकारी बृजेंद्र दाधीच, सरपंच राकेश शर्मा, नरेंद्र काछवाल भास्कर शर्मा, सी पी शर्मा योगेश शर्मा सुधाकर सहल सुरेंद्र बावलिया बालकिशन बावलिया,उमा शंकर दाधीच,नित्यानंद कुदाल, बाबू पाटिल दीपिका शर्मा अनीता जोशी, दिनेश शर्मा, कुलदीप शर्मा पंडित जनार्दनाचार्य सुनील व्यास पंकज चोटिया सुशील लाटा, अंजनी शर्मा गोकुल शर्मा राकेश दाधीच, नवरत्न शर्मा, रवि शर्मा सहित अनेक विप्र समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044120


