अरावली पर आदेशों के खिलाफ झुंझुनूं की सड़कों पर युवा:SFI-DYFI ने मशाल और कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
अरावली पर आदेशों के खिलाफ झुंझुनूं की सड़कों पर युवा:SFI-DYFI ने मशाल और कैंडल मार्च निकालकर जताया विरोध
झुंझुनूं : अरावली पर्वतमाला को लेकर सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार के हालिया आदेशों ने शेखावाटी अंचल की राजनीति और छात्र संगठनों में आक्रोश है। आदेशों के विरोध में बुधवार देर रात झुंझुनूं में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
मशाल-कैंडल मार्च के जरिए जताया आक्रोश
छात्र संगठन एसएफआई (SFI) और नौजवान सभा डीवाईएफआई (DYFI) के संयुक्त तत्वावधान में मशाल और कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च शिक्षक भवन से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से गुजरता हुआ शहीद भगत सिंह सर्किल तक पहुंचा। पूरे रास्ते युवाओं ने नारेबाजी कर केंद्र सरकार से आदेशों पर पुनर्विचार की मांग की।

अरावली बेल्ट के लोगों के अधिकारों पर चोट: पंकज गुर्जर
डीवाईएफआई के जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर ने कहा कि नए आदेशों से अरावली बेल्ट में रहने वाले लोगों के अधिकारों पर सीधा हमला होगा। उन्होंने दावा किया कि ये आदेश पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील अरावली क्षेत्र के लिए घातक साबित होंगे।
आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर
डीवाईएफआई के जिला महासचिव योगेश कटारिया ने कहा कि इन आदेशों का सीधा असर स्थानीय अर्थव्यवस्था और आम आदमी की आजीविका पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अरावली क्षेत्र से जुड़े हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी इन फैसलों से प्रभावित हो सकती है।
आंदोलन और तेज करने का ऐलान
शहीद भगत सिंह सर्किल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई के तहसील अध्यक्ष तौफिक खोखर ने कहा कि ये आदेश सीधे तौर पर पर्यावरण विरोधी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अरावली के अस्तित्व और स्थानीय लोगों के अधिकारों की लड़ाई में संगठन चुप नहीं बैठेगा और यह विरोध आगे बड़े आंदोलन का रूप लेगा।
बड़ी संख्या में छात्र-युवा नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान छात्र और युवा नेताओं की भारी मौजूदगी रही। मार्च की अगुवाई एसएफआई जिला अध्यक्ष आशीष पचार और डीवाईएफआई जिला अध्यक्ष पंकज गुर्जर ने की। इस दौरान जिला महासचिव योगेश कटारिया, जिला उपाध्यक्ष साहिल कुरैशी, राहुल सैनी, साहिल खान, सिकंदर पहाड़ियां, आशीष गुडेसर, अजाज अहमद, जुनेद कुरैशी, उस्मान खान, निजात चौधरी, तालीब, साबिर हीरा, मनोज बदलवास और आदिल कायमखानी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037773


