सूरजगढ़ में मनाई महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि:नारी सम्मान, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रतीक
सूरजगढ़ में मनाई महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि:नारी सम्मान, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रतीक
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के खरड़िया भवन, बुहाना रोड पर वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप सिंह गर्सा ने की, जबकि इसका आयोजन बाबूलाल बड़गुजर के निर्देशन में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके बलिदान को स्मरण किया।
वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल को एक पराक्रमी शासक के साथ-साथ नारी सम्मान, न्याय और धर्म की रक्षा का प्रतीक बताया। उनके जीवन की एक ऐतिहासिक घटना का उल्लेख किया गया।
मोतीलाल डिग्रवाल, बलबीर ठोलिया और धर्मपाल सांगवान ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा सूरजमल का जीवन हमें सिखाता है कि सत्ता का वास्तविक अर्थ जनता की रक्षा और कमजोर की ढाल बनना है। उनके आदर्श आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम का संचालन वीर तेजाजी विकास संस्थान सूरजगढ़ के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान योद्धाओं की पुण्यतिथि हमें अपने इतिहास से जोड़ती है और आने वाली पीढ़ियों को सही संस्कारों की दिशा प्रदान करती है।
इस अवसर पर राधेश्याम चिरानियां, सुरेश खेदड़, महेंद्र सिंह ठोलिया, शिवदान सिंह भालोठिया, चतर सिंह भालोठिया, पहलवान बिजेंद्र शास्त्री, पप्पू चौधरी, शिवलाल सांगवान, मोहनलाल मान, हेमंत लुनायच, श्रीराम ठोलिया, सुरेंद्र खन्ना, आनंद डैला, प्रमोद खेदड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में “महाराजा सूरजमल अमर रहें” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037772


