[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समसा अधिकारियों ने किया छापोली स्कूल का निरीक्षण:उदयपुरवाटी थाना प्रभारी ने दी साइबर क्राइम की जानकारी, स्टूडेंट मीनाक्षी सम्मानित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समसा अधिकारियों ने किया छापोली स्कूल का निरीक्षण:उदयपुरवाटी थाना प्रभारी ने दी साइबर क्राइम की जानकारी, स्टूडेंट मीनाक्षी सम्मानित

समसा अधिकारियों ने किया छापोली स्कूल का निरीक्षण:उदयपुरवाटी थाना प्रभारी ने दी साइबर क्राइम की जानकारी, स्टूडेंट मीनाक्षी सम्मानित

उदयपुरवाटी : महात्मा गांधी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल छापोली में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उदयपुरवाटी थाना प्रभारी ने बच्चों को साइबर क्राइम और यातायात नियमों की जानकारी दी।

समसा निदेशक डॉ. अमिता वर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय स्कूल छापोली का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके साथ एसीबीईओ महेंद्र सैनी और बृजलाल देवठिया भी मौजूद थे।

इस अवसर पर शिक्षा अधिकारियों ने झुंझुनूं जिले की ओर से विधानसभा में भाषण देने वाली स्टूडेंट मीनाक्षी यादव को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उदयपुरवाटी थानाधिकारी रामपाल मीणा ने छात्रों और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने साइबर क्राइम, ड्रग्स के दुरुपयोग और डिजिटल अरेस्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जागरूकता प्रदान की। स्कूल की प्रिंसिपल अनीता शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles