फरट पंचायत में रास्ता विवाद गहराया:ढाणी लमोरी से पिपली डुलानिया मार्ग को लेकर ग्रामीणों में रोष
फरट पंचायत में रास्ता विवाद गहराया:ढाणी लमोरी से पिपली डुलानिया मार्ग को लेकर ग्रामीणों में रोष
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के ग्राम पंचायत फरट में ढाणी लमोरी की ढाणी से पिपली डुलानिया तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों पुराने इस मार्ग को हाल ही में अवरुद्ध करने का प्रयास किया गया है, जिससे उनमें रोष है। ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते पर लगे खंभों और खेजड़ी सहित अन्य पेड़ों को हटा दिया गया है। जेसीबी से मिट्टी डालकर मार्ग को बंद करने की कोशिश की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से की शिकायत
इस अवरोध के कारण क्षेत्र के किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक रास्ते को तत्काल बहाल किया जाए और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने उपखंड अधिकारी सहित संबंधित विभागों को शिकायत भी सौंपी है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि इस रास्ते को राजस्व रिकॉर्ड में विधिवत दर्ज किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे विवादों से बचा जा सके। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।
ये ग्रामीण रहे मौजूद
उपस्थित ग्रामीणों में सरपंच मीना कुमारी, नंदराम, महावीर, रोशन लाल, राजेश धतरवाल, बलवान, संजय और विक्रम सहित कई अन्य लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039439


