[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब:नीमकाथाना-पाटन में गहराया बिजली संकट, किसानों को रात में मिल रही आपूर्ति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बबाई में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब:नीमकाथाना-पाटन में गहराया बिजली संकट, किसानों को रात में मिल रही आपूर्ति

बबाई में 160 एमवीए ट्रांसफार्मर 15 दिन से खराब:नीमकाथाना-पाटन में गहराया बिजली संकट, किसानों को रात में मिल रही आपूर्ति

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई स्थित निगम के 400 केवी जीएसएस में 160 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर खराब होने से नीमकाथाना, बबाई, मेहाड़ा और पाटन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। यह ट्रांसफॉर्मर 12 दिसंबर को बाइंडिंग जलने और ऑयल निकलने के कारण अचानक खराब हो गया था, जिससे लोड बढ़ने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

प्रसारण निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सुधार कार्य शुरू किया, लेकिन ट्रांसफॉर्मर की खराबी दूर नहीं हो पाई। निगम अधिकारियों ने बताया कि बबाई और मेहाड़ा के 132 केवी जीएसएस को 220 केवी स्टेशन खेतड़ी से, जबकि नीमकाथाना और पाटन को 220 केवी स्टेशन कोटपूतली से जोड़कर बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।

पिछले 15 दिनों से इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। खेतड़ी और कोटपूतली स्टेशनों पर भी अतिरिक्त भार बढ़ने से वहां भी आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में लोड के हिसाब से ही बिजली सप्लाई हो पा रही है।

एक महीने में होगा ठीक

नीमकाथाना के एक्सईएन भगीरथ शर्मा ने बताया कि बबाई में लगा 400 केवी जीएसएस का 160 एमवीए ट्रांसफॉर्मर फेल हो गया है, जिसे ठीक होने में करीब एक महीने का समय लग सकता है। नीमकाथाना की बिजली आपूर्ति कोटपूतली से ली जा रही है।

इस कारण किसानों को दिन में बिजली नहीं मिल पा रही है।

Related Articles