[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर लाठी-सरियों से पीटा था, सिर में आई थी गंभीर चोट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर लाठी-सरियों से पीटा था, सिर में आई थी गंभीर चोट

फतेहपुर में युवक पर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:घर में घुसकर लाठी-सरियों से पीटा था, सिर में आई थी गंभीर चोट

फतेहपुर : फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने आपसी झगड़े में जानलेवा हमला करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवक पर लाठी और सरिये से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि 17 दिसंबर को वार्ड नंबर 1 फतेहपुर निवासी पवन कुमार सैनी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पवन ने अपनी शिकायत में बताया कि गिरधारी लाल पुत्र बाबूलाल और लालचंद पुत्र झाबरमल, दोनों वार्ड नंबर 2 फतेहपुर के निवासी, लाठी और सरिया लेकर उसके घर आए थे।

आरोपियों ने पवन कुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद से ही दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles