[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : जिला सेशन जज ने खेतड़ी जेल का किया निरीक्षण:जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : जिला सेशन जज ने खेतड़ी जेल का किया निरीक्षण:जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह

जिला सेशन जज ने खेतड़ी जेल का किया निरीक्षण:जेलर को दिए व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश, कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह

झुंझुनूं-खेतड़ी : जिला सेशन जज ने सोमवार को खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल के कैदियों की जानकारी लेकर जेलर को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए है। जानकारी के अनुसार जिला सेशन जज देवेंद्र दीक्षित दोपहर 2 बजे खेतड़ी जेल पहुंचे। इस दौरान जज ने जेलर मोतीलाल के साथ जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में विचाराधीन बंदियों की जानकारी लेकर जेलर को जेल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।

कैदियों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

जेलर मोतीलाल ने बताया कि सेशन जज की ओर से किए गए निरीक्षण के दौरान जेल में बंद कैदियों के मामलों की जानकारी अवगत करवाई गई। वही कैदियों को जेल प्रशासन की ओर से दिए जा रही सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

जिला सेशन जज ने खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया।
जिला सेशन जज ने खेतड़ी जेल का औचक निरीक्षण किया।

कैदियों को अपराध से दूर रहने की दी सलाह

सेशन जज देवेंद्र दीक्षित ने कैदियों से कहा कि मनुष्य को अपने व्यवहार में परिवर्तन करना चाहिए। गलतियां होने के बावजूद उन्हें दोबारा दोहराने से व्यक्ति पूर्ण रूप से अपराधी बन जाता है, जिससे एक अच्छे व्यक्ति का भविष्य खराब हो जाता है। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से वार्ता करते हुए अपने जीवन व व्यवहार मे सुधार लाकर अपराध से दूर रहने की सलाह दी। वही नैतिकता पूर्ण बेहतर जीवन यापन करने की बात कही।

जेलर मोतीलाल ने बताया कि वर्तमान में खेतड़ी सब जेल में 37 बंदी विचाराधीन है। बंदियों की सुरक्षा के लिहाज से जेल प्रशासन की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जेलों की जांच कराने को लेकर चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत पूर्व में भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से जेल का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु सामने नहीं आई थी। जेल की सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी कोई संदिग्ध गतिविधियां पाई गई तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर थानाधिकारी बनवारी लाल यादव, कॉन्स्टेबल दिनेश कुमार मीणा, जयप्रकाश यादव, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet