[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अरावली बचाओ–देश बचाओ–भविष्य बचाओ : चूरू में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अरावली बचाओ–देश बचाओ–भविष्य बचाओ : चूरू में सैकड़ों लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी युवा मंच के साथी‌ लोकेश शर्मा ने रक्तदान कर ‌ जीवन बचाओ अरावली बचाओ ‌ का दिया सन्देश

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर अरावली पर्वतमाला के संरक्षण की मांग को लेकर अरावली बचाओ–देश बचाओ–भविष्य बचाओ” के नारे के साथ शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के नेतृत्व में चूरू में एक व्यापक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान चूरू की समस्त युवा शक्ति, आमजन, छात्र संगठनों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा तथा हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से सरकार के निर्णय का विरोध दर्ज कराया। संगठन के जिला अध्यक् अनिल चौधरी ने कहा कि अरावली राजस्थान की आन–बान–शान है।

सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट के समक्ष जो सिफारिशें प्रस्तुत की गई हैं और जिन्हें कोर्ट ने स्वीकार किया है, वे अरावली के अस्तित्व के लिए घातक हैं। उन्होंने मांग की कि इन सिफारिशों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने निर्णय वापस नहीं लिया तो इस आंदोलन को बड़े स्तर पर विस्तारित करते हुए राजस्थान बंद का आह्वान किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राम रतन सियाग ने कहा कि वर्तमान में दी गई नई परिभाषा के अनुसार पूरे देश में केवल एक हजार से अधिक पहाड़ियां ही संरक्षित मानी जाएंगी, जबकि शेष क्षेत्रों में खनन का रास्ता खुल जाएगा। इससे खनन माफिया को बढ़ावा मिलेगा, अवैध खनन होगा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला राजस्थान में भूजल रिचार्ज, पर्यावरण संतुलन और गोवंश पालन का आधार है, जिसका नष्ट होना किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

प्रदर्शन में शामिल छात्र प्रतिनिधि अंकुश चौधरी ने कहा कि आज की युवा शक्ति सरकार को चेताने के लिए सड़कों पर उतरी है। यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं बदला तो छात्र शक्ति अरावली से चिपककर एक–एक कण की रक्षा करेगी और खेजड़ली बलिदान की तरह एक नया बलिदान व नया आंदोलन पूरे राजस्थान में खड़ा किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में राजेश चौधरी, मोहनलाल आर्य,रणवीर कस्बा, बाबूलाल रॉयल, विजेंद्र पूनिया, रोहित पूनिया, रतन सैनी, सिकंदर सिंह सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता शामिल हुए। इसके साथ ही कैरियर कॉलेज, ममता पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, आदर्श नर्सिंग कॉलेज, न्यू ग्रामीण डिफेंस एकेडमी, आज़ाद डिफेंस एकेडमी, लोहिया कॉलेज तथा भारतीय किसान यूनियन सहित विभिन्न संगठनों और जिलों से आए लोगों ने भी सहभागिता की।

दूसरी तरफ शहीद भगत सिंह क्रांतिकारी युवा मंच से जुड़े युवा साथी ‌ लोकेश शर्मा ने अरावली बचाओ देश बचाओ जीवन बचाओ को लेकर जिला राजकीय भरतीया अस्पताल में रक्तदान किया और कहा रक्तदान उनके जीवन का ‌ अनमोल दान है और मैं मेरा भरपूर समर्थन और अरावली बचाओ को देता हूं ।प्रदर्शन के दौरान पोस्टर एवं बैनरों के माध्यम से अरावली संरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया और सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करने की अपील की गई।

Related Articles