[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर स्थित नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (एनुअल स्पोर्ट्स मीट) का भव्य शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. मनोज कुमार (आईएएस, सेवानिवृत्त) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए, खेल मशाल प्रज्ज्वलित की गई तथा विद्यालय के विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।

उद्घाटन अवसर पर डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव एम. आई. हाशमी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ टीमवर्क और आत्मबल भी सिखाती हैं।

प्रो-वाइस चांसलर डॉ. पवन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है। वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना विकसित कर उन्हें स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

आयोजकों ने बताया कि यह इंटर-हाउस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता तीन दिनों तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर एवं 1600 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल एवं बैडमिंटन सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ बालक एवं बालिका वर्ग में संपन्न होंगी। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin