[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार की दो साल की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा:उदयपुरवाटी भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा- सीएम भजनलाल शर्मा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बारे में लोगों को बताएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरकार की दो साल की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा:उदयपुरवाटी भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा- सीएम भजनलाल शर्मा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बारे में लोगों को बताएं

सरकार की दो साल की उपलब्धियों और योजनाओं पर चर्चा:उदयपुरवाटी भाजपा मंडल पूर्व अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा- सीएम भजनलाल शर्मा की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के बारे में लोगों को बताएं

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल की बैठक रविवार को शिशु वाटिका विद्या मंदिर में आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को सरकार के दो साल के कार्यकाल की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा- सरकार के दो साल की उपलब्धियों के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जानी चाहिए।

पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने कार्यकर्ताओं से कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के बारे में आमजन को बताया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को एक उचित कार्य योजना बनानी चाहिए।

बैठक को मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणराम सैनी, पार्षद राजेंद्र ढेनवाल और अशोक सैनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष शंभू दयाल सैनी, रामाकांत महाराज, नर सिंह असवाल, पार्षद सीताराम जांगिड़, दिनेश सैनी, तेजस छिपा, रतनलाल शर्मा, विकास सैनी, दौलत राम चावरिया, कैलाश सैनी, ओम प्रकाश सैनी, गोपाल दर्जी, मुकेश मीणा और सुभाष सैनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles