[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिले के लिए गौरव का क्षण : डॉ. सौम्य महलावत को डीएम कार्डियोलॉजी में गोल्ड मेडल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिले के लिए गौरव का क्षण : डॉ. सौम्य महलावत को डीएम कार्डियोलॉजी में गोल्ड मेडल

झुंझुनूं जिले के लिए गौरव का क्षण : डॉ. सौम्य महलावत को डीएम कार्डियोलॉजी में गोल्ड मेडल

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के लिए गर्व का अवसर तब बना, जब इंद्रा नगर निवासी डॉ. सौम्य महलावत ने डीएम कार्डियोलॉजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल किया। लखनऊ स्थित किंग्स जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में शनिवार को उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह भव्य समारोह अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से चिकित्सा जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की। मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, चिकित्सा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह तथा KGMU की कुलपति पद्मश्री डॉ. सोनिया नित्यानंद उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने डॉ. सौम्य महलावत को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

मंच से वक्ताओं ने डॉ. महलावत के कठिन परिश्रम, समर्पित चिकित्सा सेवा और विनम्र स्वभाव की सराहना की। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि डॉ. सौम्य ने कठिन मेहनत और उत्कृष्ट प्रतिभा के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। मरीजों के प्रति उनका संवेदनशील व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें चिकित्सा जगत में एक विशेष स्थान दिलाती है। समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

दीक्षांत समारोह में मेडिकल कॉलेज का स्टाफ, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं डॉ. सौम्य का परिवार उपस्थित रहा। उनके पिता एवं झुंझुनूं के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. अनिल महलावत और माता डॉ. सुजाता महलावत के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।

झुंझुनूं के चिकित्सा एवं शैक्षणिक समुदाय ने डॉ. सौम्य महलावत की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें बधाइयाँ दीं। डीएम कार्डियोलॉजी में गोल्ड मेडल प्राप्त करना चिकित्सकीय शिक्षा में सर्वोच्च उत्कृष्टता का प्रतीक माना जाता है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे झुंझुनूं जिले के लिए सम्मान की बात है, जहाँ से निकलकर एक युवा चिकित्सक ने देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि डॉ. सौम्य महलावत की यह स्वर्णिम सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin