[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काकोड़ा गांव में कीचड़ भरा रास्ता:बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, ग्रामीण परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काकोड़ा गांव में कीचड़ भरा रास्ता:बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, ग्रामीण परेशान

काकोड़ा गांव में कीचड़ भरा रास्ता:बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल, ग्रामीण परेशान

सूरजगढ़ : काकोड़ा गांव में मुख्य मार्ग बारिश के कारण कीचड़ से भर गया है। इससे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव की यह प्रमुख सड़क अब पानी और कीचड़ के दलदल में बदल गई है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पक्की होने के बावजूद जल निकासी और नाली की व्यवस्था न होने के कारण पिछले लगभग एक साल से इस मार्ग पर पानी और कीचड़ जमा रहता है। पिछले 10 दिनों में स्थिति और गंभीर हो गई है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

स्कूल जाने वाले बच्चों की यूनिफॉर्म कुछ ही कदमों में गंदी हो जाती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट लगने का भी डर रहता है। खराब परिस्थितियों के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने से मना कर देते हैं, जिससे कक्षाएं खाली रहती हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

एक छात्रा ने बताया, “मुझे स्कूल जाना अच्छा लगता है, लेकिन रास्ते से बहुत डर लगता है। हम रोज़ गिरते हैं, फिर भी जाते हैं क्योंकि हमें पढ़ना है।”

यह समस्या केवल बच्चों तक सीमित नहीं है। यह मुख्य मार्ग बैंक, स्कूल, ग्राम पंचायत भवन और अन्य सरकारी संस्थानों तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और अस्पताल जाने वाले मरीज भी इसी कीचड़ भरे रास्ते से गुजरने को विवश हैं। एक ग्रामीण ने बताया, “बारिश होने पर घर से निकलना ही बंद हो जाता है।”

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89