[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन में प्रधान का विदाई समारोह:एसडीएम राजवीर यादव ने प्रशासक का कार्यभार संभाला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

पाटन में प्रधान का विदाई समारोह:एसडीएम राजवीर यादव ने प्रशासक का कार्यभार संभाला

पाटन में प्रधान का विदाई समारोह:एसडीएम राजवीर यादव ने प्रशासक का कार्यभार संभाला

पाटन : पाटन पंचायत समिति में प्रधान सुवालाल सैनी और अन्य जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम राजवीर यादव ने प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में पाटन प्रधान सुवालाल सैनी के साथ-साथ पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों को सम्मानित किया गया। एडीएम भागीरथ शाख और प्रशासक नियुक्त किए गए एसडीएम राजवीर यादव का भी सम्मान किया गया।

यह आयोजन सरपंच संघ, पंचायत समिति पाटन और पंचायत समिति स्टाफ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। वक्ताओं ने प्रधान सुवालाल सैनी के कार्यकाल की सराहना की और पाटन पंचायत समिति की प्रगति में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। कार्यक्रम में बीडीओ शशिबाला, भाजपा नेता प्रमोद सिंह बाजौर, पंचायत समिति सदस्य कांता प्रसाद शर्मा, रामस्वरूप यादव, महेंद्र खटाणा, हनुमान मणकश, केदार सैनी, श्रीराम यादव, सरपंच मनोज चौधरी और मालाराम गुर्जर सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89