[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुशासन पखवाड़ा के तहत भामरवासी में कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुशासन पखवाड़ा के तहत भामरवासी में कार्यक्रम आयोजित

विधायक राजेन्द्र भांबू ने किया PHC का लोकार्पण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : सुशासन पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भामरवासी में भारतीय जनता पार्टी सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू ने सहभागिता करते हुए विधानसभा क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर विधायक राजेन्द्र भांबू ने जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नव-निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भांबू ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। “नव उत्थान – नई पहचान” एवं “बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान” के लक्ष्य को लेकर प्रदेश में विकास की गति को और तेज किया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77