[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना डीड राइटर संघ के अध्यक्ष बने भूप सिंह योगी:रामनिवास चौहान उपाध्यक्ष चुने गए, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना डीड राइटर संघ के अध्यक्ष बने भूप सिंह योगी:रामनिवास चौहान उपाध्यक्ष चुने गए, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

बुहाना डीड राइटर संघ के अध्यक्ष बने भूप सिंह योगी:रामनिवास चौहान उपाध्यक्ष चुने गए, सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

बुहाना : बुहाना डीड राइटर स्टांप वेंडर संघ के वार्षिक चुनाव सत्र 2025-2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इन चुनावों में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन प्रभारी कमलेश कुमार और उनके सहयोगी मुकेश, दिनेश और भूप यादव के नेतृत्व में पूरी की गई।

संघ के सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इसी कारण, चुनाव समिति ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में भूप सिंह योगी को अध्यक्ष, रामनिवास चौहान को उपाध्यक्ष, सत्यवीर दहिया को सचिव और प्रदीप योगी (सागवा) को कोषाध्यक्ष चुना गया है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान और उसके बाद संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे। इनमें हिमांशु गोयल, देशदीपक योगी, विकास मान, दिनेश गजराज, अनिल कुलहडिया (ठीचोली), सिकंदर सिंह, लोकेश कुमार, कृष्ण यादव, सुरेश कुमार, तुलाराम, महीपाल, सुनील, सोनू, करण सिंह, जसवंत सिंह, विकास शर्मा और हरकेश यादव सहित रमेश योगी प्रमुख थे। निर्वाचन के उपरांत, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए संघ के हित में एकजुट होकर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin