[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अखिल भारत हिन्दू महासभा का राजस्थान में संगठन विस्तार, सुनील कुमार पूनिया झुंझुनूं जिलाध्यक्ष व सुभाष चंद्र योगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अखिल भारत हिन्दू महासभा का राजस्थान में संगठन विस्तार, सुनील कुमार पूनिया झुंझुनूं जिलाध्यक्ष व सुभाष चंद्र योगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

अखिल भारत हिन्दू महासभा का राजस्थान में संगठन विस्तार, सुनील कुमार पूनिया झुंझुनूं जिलाध्यक्ष व सुभाष चंद्र योगी कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त

झुंझुनूं : अखिल भारत हिन्दू महासभा ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष प. पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन कुमार पूनिया के निर्देश पर सुनील कुमार पूनिया को झुंझुनूं जिलाध्यक्ष तथा सुभाष चंद्र योगी को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सुनील कुमार पूनिया व सुभाष चंद्र योगी ने कहा कि वे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया तथा राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री भागीरथ सिंह पिलानिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर अधिक से अधिक युवाओं, समाजसेवकों और मातृशक्ति को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

नियुक्ति की घोषणा के बाद दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। शुभकामनाएं देने वालों में श्रीकांत यादव, सरवर सिंह पूनिया, सुरेंद्र सिंह परिहार, नितिराज सिंह शेखावत (BDC), रोहतास मीणा (BDC), पूर्व प्रधान नरेंद्र पूनिया, जयभगवान शर्मा, रवि कुल्हरी, कुलदीप सरपंच, लेखराज तंवर, श्रवण नाथ, सुरेंद्र सिंह, विमल कुमार शर्मा, श्रीमती मधु शर्मा सहित अनेक सामाजिक व राजनीतिक हस्तियां शामिल रहीं।

अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है कि इन नई नियुक्तियों से राजस्थान और विशेषकर झुंझुनूं जिले में संगठन को और अधिक सक्रियता व गति मिलेगी। वहीं सुनील कुमार पूनिया और सुभाष चंद्र योगी के घरों पर खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का लगातार आना-जाना जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77