[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रदेशमंत्री एकता अग्रवाल से अशोक कुमार सेन की शिष्टाचार भेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रदेशमंत्री एकता अग्रवाल से अशोक कुमार सेन की शिष्टाचार भेंट

प्रदेशमंत्री एकता अग्रवाल से अशोक कुमार सेन की शिष्टाचार भेंट

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेशमंत्री एकता अग्रवाल से जयपुर स्थित उनके मालवीय नगर निवास पर शिष्टाचार भेंट की गई। प्रदेशमंत्री बनने पर झुंझुनूं के पचेरीकलां निवासी एवं वर्तमान में हैदराबाद प्रवासी राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सेन ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस दौरान दोनों के बीच पार्टी संगठन, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। अशोक कुमार सेन ने एकता अग्रवाल को हैदराबाद आने का भी निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि एकता अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा।

भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और पार्टी को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने पर सहमति बनी।

Related Articles