[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू कलेक्टर ने बंदियों से पूछी भोजन की गुणवत्ता:जिला कारागृह प्रशासन को सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरतने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू कलेक्टर ने बंदियों से पूछी भोजन की गुणवत्ता:जिला कारागृह प्रशासन को सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरतने के दिए निर्देश

चूरू कलेक्टर ने बंदियों से पूछी भोजन की गुणवत्ता:जिला कारागृह प्रशासन को सुरक्षा में कोई ढिलाई न बरतने के दिए निर्देश

चूरू : चूरू कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। कलेक्टर सुराणा ने बंदियों से भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय की उपलब्धता, मुलाकात व्यवस्था और कानूनी सहायता के संबंध में फीडबैक लिया। बंदियों ने सभी व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

निरीक्षण के दौरान, जिला कलेक्टर ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी व्यवस्थाओं का समुचित संचालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से कारागृह की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने पर जोर दिया। सुराणा ने जेल में संचालित पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए उन्हें पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अच्छी पुस्तकों का अध्ययन बंदियों के जीवन की दिशा बदलने में सहायक हो सकता है।

जिला कलेक्टर ने मुलाकात कक्ष, कार्यालय, महिला व पुरुष बैरक, बंदियों के लिए बन रहे भोजन और रसोईघर सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बंदियों से उनके मामलों में नियुक्त अधिवक्ताओं और हो रही पैरवी के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर जेल अधीक्षक राजेश योगी ने जिला कलेक्टर को कारागृह की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जेलर दिलीप कुमार, मुख्य प्रहरी महेंद्र सिंह और मोहर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad