[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक-सवारों को डंपर ने कुचला, दादा की मौके पर मौत:पोते को जयपुर रेफर किया; जीप ड्राइवर ने सामान सड़क पर फेंक अस्पताल पहुंचाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बाइक-सवारों को डंपर ने कुचला, दादा की मौके पर मौत:पोते को जयपुर रेफर किया; जीप ड्राइवर ने सामान सड़क पर फेंक अस्पताल पहुंचाया

बाइक-सवारों को डंपर ने कुचला, दादा की मौके पर मौत:पोते को जयपुर रेफर किया; जीप ड्राइवर ने सामान सड़क पर फेंक अस्पताल पहुंचाया

गुढ़ागौड़जी : बाइक पर सवार दादा पोते को डंपर ने कुचल दिया। ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आए डंपर ने इतनी जोर की टक्कर मारी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोट आने से दादा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पोते को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। रास्ते से गुजर रहे एक जीप ड्राइवर ने अपनी गाड़ी में भरा सामान सड़क पर फेंक कर पोते को अस्पताल पहुंचाया।

मामला झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी स्टेट हाईवे पर उबली बालाजी स्टैंड के पास बुधवार सुबह का है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओला की ढाणी निवासी सुलतान ओला (55) अपने पोते कपिल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बजरी कांटे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की। डंपर चालक ने अचानक वाहन को बाइक की तरफ घुमा दिया, जिससे बाइक डंपर की चपेट में आ गई।

दादा की मौके पर मौत, पोता जयपुर रेफर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुलतान ओला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर सवार पोता कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही गुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों को अस्पताल पहुँचाया। घायल कपिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया है। सुलतान ओला के शव को गुढ़ा सीएचसी (CHC) की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

देखें मौके की तस्वीरें…

तस्वीर, दर्दनाक है। डंपर के टायर के नीचे आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
तस्वीर, दर्दनाक है। डंपर के टायर के नीचे आने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई।
तस्वीर, डंपर की है और साइड में पड़ी बाइक
तस्वीर, डंपर की है और साइड में पड़ी बाइक
जीप ड्राइवर ने कट्टे सड़क पर फेंके और घायल पोते को गाड़ी में डाल अस्पताल ले गया।
जीप ड्राइवर ने कट्टे सड़क पर फेंके और घायल पोते को गाड़ी में डाल अस्पताल ले गया।
युवक के पैरों में चोट आई है वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।
युवक के पैरों में चोट आई है वह खड़ा नहीं हो पा रहा था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad