[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में प्याऊ से दस फव्वारे बरामद:चोरी की आशंका पर पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में प्याऊ से दस फव्वारे बरामद:चोरी की आशंका पर पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

गुढ़ागौड़जी में प्याऊ से दस फव्वारे बरामद:चोरी की आशंका पर पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे में तोलाराम की बगीची के पास स्थित सार्वजनिक प्याऊ के एक कमरे से दस नए सिंचाई फव्वारे बरामद हुए हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि ये फव्वारे किसानों के खेतों से चोरी कर यहां छिपाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी फव्वारों को जब्त कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी पवन वहां से गुजर रहा था। उन्होंने देखा कि प्याऊ के कमरे का गेट खुला हुआ था। संदेह होने पर जब उन्होंने अंदर झांककर देखा, तो एक कंबल के नीचे नए फव्वारे रखे हुए मिले। उन्हें तत्काल चोरी की आशंका हुई।

पवन ने तुरंत गांव के सामाजिक कार्यकर्ता भोजराज शर्मा को फोन कर मौके पर बुलाया। भोजराज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कमरे के अंदर कुल दस नए सिंचाई फव्वारे रखे हुए थे, जिन्हें कंबल से ढका गया था।

यह जानकारी आसपास के ग्रामीणों में फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे में रखे सभी फव्वारों को कब्जे में लेकर थाने ले गई।

भोजराज शर्मा ने बताया कि उक्त स्थान पर रात के समय कई बार संदिग्ध गाड़ियां खड़ी देखी गई हैं। सर्दी के मौसम में क्षेत्र में किसानों के खेतों से सिंचाई के फव्वारे और फव्वारा सेट चोरी होने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ग्रामीणों का मानना है कि चोर चोरी के बाद इन फव्वारों को अस्थायी रूप से छिपाने के लिए इस कमरे का इस्तेमाल कर रहे थे।

पुलिस द्वारा जब्त किए गए फव्वारों के संबंध में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वे कहां से चोरी किए गए हैं और इस मामले में कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62