[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पालनहार राशि नहीं मिलने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन:चूरू कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पालनहार राशि नहीं मिलने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन:चूरू कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पालनहार राशि नहीं मिलने पर दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन:चूरू कलेक्ट्रेट में सीएम के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : चूरू में मंगलवार दोपहर दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। दिव्यांगों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह माह से पालनहार योजना की राशि नहीं मिली है।

रॉयल विकलांग विकास संस्थान के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अख्तर खान ने ज्ञापन में बताया कि दिव्यांगजनों को छह माह से पालनहार योजना की राशि नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा, पिछले तीन माह से दिव्यांग पेंशन भी नहीं मिली है।

उन्होंने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच कराने की मांग की। अख्तर खान ने यह भी बताया कि दिव्यांगों के लिए स्कूटी विभाग में आ चुकी हैं, लेकिन उनका वितरण अभी तक नहीं किया गया है। उन्होंने रोजगार प्रमाण और दिव्यांग प्रमाण पत्रों की भी गहनता से जांच की मांग की, आरोप लगाया कि दिव्यांग स्कूटी के लिए 40 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाकर फॉर्म भरे गए हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि पिछले दो वर्षों से निशक्त आयुक्त का पद खाली पड़ा है, जिससे दिव्यांगजनों की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि जब भी दिव्यांगजनों के लिए शिविर लगाए जाएं, वहीं पर आवेदन लेकर उन्हें तुरंत उपकरण उपलब्ध कराए जाएं। इस मौके पर हारूण, शफीक कुरेशी, जहीर अब्बास और गफ्फार सहित अनेक दिव्यांगजन मौजूद थे।

Related Articles