[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टीम रांची रवाना:69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी, 18 से 22 तक चलेगा टूर्नामेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टीम रांची रवाना:69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी, 18 से 22 तक चलेगा टूर्नामेंट

अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल टीम रांची रवाना:69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगी, 18 से 22 तक चलेगा टूर्नामेंट

सरदारशहर : चूरू जिले की 17 वर्षीय छात्रा फुटबॉल टीम 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को रांची (झारखंड) के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 18 से 22 दिसंबर 2025 तक रांची में आयोजित की जाएगी। टीम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदासर बीदावतान से प्रस्थान किया।

महंत दयानाथजी महाराज का आर्शीवाद लिया

टीम के प्रस्थान से पूर्व उदासर मठ के महंत दयानाथजी महाराज ने खिलाड़ियों को विजय का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। टीम के साथ कोच सुमन भाँमू, सुरेन्द्र सिंह, शारीरिक शिक्षक सुमित्रा, प्रकाशचंद और दिलीप कुमार, सहायक अकरम खान, जिला शिक्षा अधिकारी (खेल, माध्यमिक शिक्षा चूरू) रामूराम बुंदेला और प्रधानाचार्य मेघदान चारण भी रांची के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर श्रवणनाथ, राजेंद्र सिंह छाजूसर, सोहनराम, राकेश देहड़ू, प्रकाशचंद स्वामी सहित अनेक ग्रामीणजन और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि टीम राष्ट्रीय स्तर पर चूरू जिले और राजस्थान प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

Related Articles