[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड 51 में पानी निकासी और टूटी सड़कों से लोग बेहाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वार्ड 51 में पानी निकासी और टूटी सड़कों से लोग बेहाल

कांग्रेस नेता संतोष सैनी के नेतृत्व में विधायक आवास का घेराव, भाजपा पार्षद और शहीद परिवार भी उतरे सड़क पर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के वार्ड नंबर 51 में पानी निकासी और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एवं ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष सैनी के नेतृत्व में वार्डवासियों ने भाजपा विधायक राजेंद्र भांबू के आवास के बाहर प्रदर्शन कर घेराव किया। खास बात यह रही कि प्रदर्शन में भाजपा पार्षद के साथ शहीद परिवारों ने भी हिस्सा लिया।

काफी देर तक चले हंगामे के बाद नगर परिषद के एक्सईएन रोहित जांगिड़ मौके पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए सात दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। लोगों ने साफ कहा कि अगली बार नगर परिषद का भी घेराव किया जाएगा।

संतोष सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार दो साल का सुशासन पखवाड़ा मना रही है, लेकिन शहर के हालात इसके उलट हैं। हर वार्ड में गंदगी, अंधेरे और पानी निकासी की समस्या है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आत्मप्रशंसा से बाहर निकलकर धरातल की सच्चाई देखें।

वार्डवासियों का कहना है कि शहीद इंद्रसिंह कॉलोनी और छैला नगर में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। शहीद कॉलोनी में जाने वाला रास्ता गंदे पानी से लबालब है, जबकि छैला नगर की सड़कें पूरी तरह गड्ढ़ों में तब्दील हो चुकी हैं। लोगों ने बताया कि कई बार विधायक को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

प्रदर्शन में वार्ड 51 के भाजपा पार्षद बुधराम सैनी, वार्ड 52 के कांग्रेस पार्षद प्रदीप सैनी, शहीद वीरांगना शारदा देवी, शहीद पुत्र दलीप सैनी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान “प्रशासन होश में आओ” और “स्थानीय विधायक होश में आओ” के नारे लगाए गए।

लोगों का आरोप है कि चुनाव के समय बड़े वादे किए गए थे, लेकिन अब काम के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। वार्डवासियों ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की चेतावनी दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin