मुख्यमंत्री शर्मा के जन्मदिवस पर गौसेवा व कंबल वितरण, शिव महाआरती कर लगाया भोग
मुख्यमंत्री शर्मा के जन्मदिवस पर गौसेवा व कंबल वितरण, शिव महाआरती कर लगाया भोग
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की समृद्धि की कामना के साथ विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौवंश को हरे चारे का भोग लगाकर नंदियों की सेवा की गई तथा शिव महाआरती कर भोग अर्पित किया गया।
विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नंदीशाला में सवामणी का भोग लगाया और सेवा कार्य किए। इसके बाद जोशी गट्टा स्थित कुटिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के करकमलों से विप्र फाउंडेशन एवं भामाशाह किशन गोस्वामी फतेहपुर के सौजन्य से जरूरतमंदों को 500 कंबल वितरित किए गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रदेश विकास की ओर अग्रसर हुआ है। उनकी दूरदर्शी नीतियों से आने वाले समय में झुंझुनूं जिले सहित शेखावाटी क्षेत्र को यमुना जल पेयजल एवं सिंचाई के लिए उपलब्ध होगा, जो आमजन के लिए वरदान सिद्ध होगा।
विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित कर रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और राजस्थान समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन जिला संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया, जिला महामंत्री वशिष्ठ शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राकेश सहल, जिला मंत्री रमेश चौमाल, पार्षद चंद्रप्रकाश शुक्ला, तहसील अध्यक्ष अनिल जोशी, नगर अध्यक्ष अमित पांडे, डॉ. भावना शर्मा, सपना, अशोक जोशी, अशोक पांडे, मोनू जोशी सहित बड़ी संख्या में विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966026


